पॉवेरमैक्स बैटरी चलित नैपसैक स्प्रयेर एक आधुनिक यन्त्र है जो धान, गेहू, शाक सब्ज़ी, दलहन अथवा अन्य छोटी फसलों के ऊपर कीटनाशक/खरपतवार नाशक के छिड़काओ मे अत्तयंत उपयोगी है। इस यंत्र को चलाने के लिए हैंडल का प्रयोग नहीं करना है, केवल बटन दबाना है। स्प्रयेर को उप्भोगकर्ता अपनी पीठ पर बहुत आसानी से लाद सकता हैं। पीठ और कन्धे में लगे कुशन और भी आराम देते है। इसमें लगी बैटरी को एक बार चार्ज करने से ४ से ६ घंटे तक छिड़काओ किया जा सकता है। यह पर्यावरण को साफ़ रखता है क्योकि किसी भी प्रकार के इंघन का प्रयोग नहीं होता है।
स्टैण्डर्ड एक्सेसरीज : | १२ वाल्ट ८ / १२ ए.एच रखरखाव रहित बैटरी रैगुलेटर डाईफ्राम पंप १०० – २४० वोल्ट ए.सी चार्जर पीतल/ स्टेनलेस स्टील लांस के साथ नॉजेल १.० मीटर पी.वी सी डिलेवरी होज़ पाइप पीतल / प्लास्टिक ट्रिगर गैस्केट सेट , २/३ अतिरिक्त नॉजेल |
वैकल्पिक एक्सेसरीज : | स्टेनलेस स्टील जेट गन |
विशेषताएं :
यह स्प्रयेर मज़बूत प्लास्टिक से निर्मित है, जिसमे १६ लीटर का घोल बनाया जा सकता है। स्प्रयेर में लगे १२ वोल्ट के डाईफ्राम पंप के चलते ही ८० से १०० पी.एस.आई का प्रेशर उत्पन्न होता है। १ मिनट में यह ३.६ से ४.० लीटर घोल का छिड़काओ करने कि क्षमता रखता है। टंकी में से तैयार घोल प्रेशर के साथ स्प्रे पाइप से होता ट्रिगर तक पहुच जाता है। ट्रिगर दबाते ही घोल लांस से होता हुआ नॉज़ल से बहार आने लगता है। १ मिनट में ७५० से १२०० मिली लीटर घोल का छिड़काओ किया जा सकता है। स्प्रयेर में स्तिथ रैगुलेटर से छिड़काओ की गति को नियंत्रित किया जा सकता है। इस यन्त्र में लगी १२ वाल्ट ८/१२ ए.एच की रिचार्जेबल बैटरी को चार्जर से ६ से ८ घंटे में पूर्ण रूप से चार्ज किया जाता है। प्रयोग करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर ले कि बैटरी पूर्ण रूप से चार्ज है।
विशेष वर्णन
ब्रांड |
पॉवेरमैक्स |
मॉडल | जी.वी -१६ |
कार्य प्रेशर | ३५० से ४५० के.पी.ए |
क्षमता | १६ लीटर |
कुल भार | ४.०० कि.ग्रा. |
२० फुट कन्टेनर |
७५० |
पेटी का आकार | ३८ x १९ x ५२ सेंटीमीटर |