वीनस ब्रैंड कोनो वीडर धान के खेतों में खर पतवार हटाने का एक उत्तम प्रावधान है। ये पानी भरे धान के खेतों में आसानी से काम करता है। कोनो वीडर उन खेतों मे अधिक उपयोगी होता है जिसमे बोवाई सीधी कतारों में की गई हो।
कोनो वीडर वजन में हल्का होने के साथ अत्यंत मजबूत और टिकाऊ यन्त्र है। इसमें स्टील से निर्मित दो कोन हैं। दोनो कोन में दांतेदार तथा साधारण ब्लेड लगे होते है। ये ब्लेड खर पटवार को काटने के साथ साथ खेत की सतह को बराबर करते चलते हैं। इसका हैंडल स्टील पाइप का बना है।
स्टैंडर्ड एक्सेसरीज़: | स्पेयर नट और वॉशर |
ऑप्शनल एक्सेसरीज़: | टूल किट |
विशिष्टता :
कोनो वीडर के आगे एक विशेष हाई डेंसिटी प्लास्टिक / स्टील से निर्मित फ्लोट होता है जो की वीडर को खेत में धसने से रोके रहता है। इस फ्लोट का डिज़ाइन ऐसा बनाया गया है की वीडर को दो कतारों में लगे पौधों के बीच में आसानी से चलाया जा सके।
इस वीडर के दोनों कोन की चौड़ाई ड्रम सीडर से बोई गयी कतारों के हिसाब से रखी गई है।
विशेष विवरण :
व्यापारिक नाम | वीनस |
माडेल | CW-१ |
कोन | २ |
कुल भार | ५.५ – ६.० Kgs |
ट्रक लोड | १३०० nos |
२० फीट कंटेनर लोड | 1५०० nos |
पेटी का माप (इंच में) | N.A |